Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
मनोरंजन

प्रियंका के जेठ और उनकी एक्स की मुलाकात ने सोशल मीडिया पर जीता दिल

मुंबई : अमेरिकन पॉप बैंड जोनस ब्रदर्स के 20 साल पूरे होने की खुशी में ‘जोनस 20: ग्रीटिंग्स फ्रॉम योर होमटाउन’ टूर’ का आयोजन किया जा रहा है। अमेरिका में हो रहे इस टूर के पहले ही शो ने फैंस को जबरदस्त सरप्राइज दिया। न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में हुए इस कार्यक्रम में जो जोनस की पूर्व प्रेमिका और फेमस सिंगर डेमी लोवाटो की एंट्री ने सभी को चौंका दिया। ये वो ही जोड़ी है जिसने साल 2008 की डिज्नी फिल्म ‘कैंप रॉक’ में साथ काम किया था और अब वर्षों बाद एक ही मंच पर साथ नजर आई।

‘कैंप रॉक’ की स्टार जोड़ी फिर साथ

इस स्पेशल परफॉर्मेंस में डेमी और जो ने ‘गॉटा फाइंड यू’, ‘दिस इज मी’, ‘वुडन्ट चेंज अ थिंग’ जैसे क्लासिक गाने गाकर न सिर्फ मंच पर जादू बिखेरा बल्कि दर्शकों को भी भावुक कर दिया। मंच पर निक जोनस ने फिल्म के दिनों को याद करते हुए बताया कि कैसे उनके पिता की कोशिशों से उन्हें भी इस फिल्म का हिस्सा बनने का मौका मिला। शो में निक ने कहा, ‘अब वक्त है कि हम सब मिलकर एक बार फिर कैंप रॉक की यादों में खो जाएं।’

स्टेडियम गूंज उठा तालियों से

करीब 52,000 दर्शकों से भरे स्टेडियम में जैसे ही डेमी ने कदम रखा, भीड़ की तालियों से माहौल गूंज उठा। जो और डेमी के स्टेज पर साथ दिखने से न सिर्फ उनके फैंस को नॉस्टैल्जिया हुआ, बल्कि सोशल मीडिया पर भी इस परफॉर्मेंस की तस्वीरें और वीडियोज तेजी से वायरल हो गईं।

जो और डेमी का पुराना रिलेशनशिप

बता दें जो जोनस और डेमी लोवाटो का रियल लाइफ में भी कुछ समय के लिए रिश्ता रहा था। हालांकि ये बहुत लंबा नहीं चला, लेकिन दोनों की कैमिस्ट्री आज भी फैंस के दिलों में बसी है। वर्षों बाद दोनों का यूं साथ आना, फैंस के लिए काफी भावुक कर देने वाला पल था।

निक जोनस का भावुक पोस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *