पाकिस्तानी मीडिया डॅान ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया की अमेरिका ने अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी की पाकिस्तान यात्रा रद्द कर दी
पाकिस्तानी मीडिया डॅान ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया की अमेरिका ने अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी की पाकिस्तान यात्रा रद्द कर दी है। अमेरिका की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के यात्रा प्रतिबंधों के कारण यह फैसला लिया गया।
रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका, अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बीच बढ़ती नजदीकियों और तालिबान के चीन से गहरे होते रिश्तों से परेशान है। मुत्ताकी को 4 अगस्त को इस्लामाबाद जाना था, लेकिन अमेरिका ने UN की विशेष अनुमति को रोक दिया, जिसके बिना मुत्ताकी विदेश यात्रा नहीं कर सकते।
मुत्ताकी पर तालिबान से जुड़े होने के कारण अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध हैं, जिसके चलते उन्हें विदेश यात्रा के लिए UN की मंजूरी चाहिए होती है। वहीं, पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता शफकत अली खान ने कहा कि- कुछ समस्याओं के कारण यह यात्रा नहीं हुई, इसलिए इसे रद्द कहना ठीक नहीं है।
उनका यह दौरा इस्लामाबाद और काबुल के बीच संबंधों को बेहतर करने के लिए था। मुत्ताकी से पहले पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार काबुल गए थे।
