अमेरिका 2027 से इजराइल को हर साल मिलने वाली 4 अरब डॉलर (करीब 38 हजार करोड़ रुपए) की सैन्य मदद बंद करेगा
अमेरिका 2027 से इजराइल को हर साल मिलने वाली 4 अरब डॉलर (करीब 38 हजार करोड़ रुपए) की सैन्य मदद बंद करेगा। राष्ट्रपति ट्रम्प ने मंगलवार को यह ऐलान किया। अब इजराइल को अमेरिकी मदद से हथियार खरीदने के बजाय अपने पैसे से हथियार खरीदने होंगे।
ट्रम्प ने फॉक्स न्यूज चैनल से फोन पर बातचीत में कहा कि इजराइल को अब इस मदद की जरूरत नहीं है। इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने खुद यह प्रस्ताव रखा था और दोनों देशों के बीच पिछले दो साल से इस पर बातचीत चल रही थी।
मिडटर्म चुनाव में प्रचार के दौरान ट्रम्प के विरोधियों ने फिजूलखर्चे पर सवाल उठाए थे। अब ट्रम्प यह मदद बंद करने की बात क
