भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप ने लखनऊ में फॉर्च्यूनर कार खरीदी
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप ने लखनऊ में फॉर्च्यूनर कार खरीदी। इंग्लैंड दौरे पर शानदार प्रदर्शन करने के बाद वह लखनऊ पहुंचे हैं। नई गाड़ी के सेलिब्रेशन के दौरान कैंसर से जूझ रहीं उनकी बहन अखंड ज्योति सिंह और परिवार के लोग भी मौजूद रहे।
इस खास पल को उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा- “ड्रीम्स डिलीवर्ड” यानी सपना साकार हुआ। चाबियां मिल गईं। उनके साथ, जिनका होना मायने रखता है।” पोस्ट में आकाशदीप की तीनों बहनें और मां लड्डूमा के अलावा अन्य लोग भी नजर आ रहे हैं। आकाशदीप ने काला चश्मा लगा रखा है। आकाशदीप ने अपने परिवार के साथ रक्षाबंधन का त्योहार भी धूमधाम से मनाया। बहनों ने उनकी ड्रेस से मैचिंग कपड़े पहने और राखी बांधी।
आकाशदीप की 4 तस्वीरें…
