देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक के दौरे पर रहेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक के दौरे पर रहेंगे। यहां वे बेंगलुरु और राज्य के लिए कई विकास कार्यों का शुभारंभ और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं की कुल लागत 22 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा है।

उनका पहला कार्यक्रम सुबह 11 बजे बेंगलुरु के केएसआर रेलवे स्टेशन पर होगा। यहां से वे तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इनमें बेंगलुरु से बेलगावी, अमृतसर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा और नागपुर (अजनी) से पुणे तक की ट्रेनें शामिल हैं।

इसके बाद 1 बजे पीएम मोदी बेंगलुरु मेट्रो की येलो लाइन का उद्घाटन करेंगे। यह मेट्रो लाइन आरवी रोड (रगिगुड्डा) से बोम्मसंद्रा तक जाएगी। इसकी लंबाई 19.15 किलोमीटर है और इसमें 16 स्टेशन हैं। इस प्रोजेक्ट पर करीब 7,160 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं।

इन हाई-स्पीड ट्रेनों से यात्रियों को तेज, आरामदायक और आधुनिक सफर का अनुभव मिलेगा और यात्रा समय में बड़ी कमी आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *