खेल

अभिमन्यु ईश्वरन को टीम से बाहर करने पर पिता का दर्द, गंभीर पर साधा निशाना

नई दिल्ली : भारतीय बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन के पिता रंगनाथ ईश्वरन ने इंग्लैंड दौरे पर बेटे को नजरअंदाज करने पर नारजगी जताई है। उन्होंने कहा कि मुख्य कोच गौतम गंभीर ने उनके बेटे को मौका देने का आश्वासन दिया था। बता दें कि, दाएं हाथ के बल्लेबाज को अब तक भारत के लिए डेब्यू का मौका नहीं मिला है। 2022 में बांग्लादेश दौरे पर अभिमन्यु को टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उन्हें प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिला।

‘गंभीर ने किया था मौका देने का वादा’

रंगनाथन ईश्वरन ने उनके बेटे अभिमन्यु की अनदेखी पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने 29 वर्षीय बल्लेबाज को आश्वासन दिया था कि उन्हें जल्द ही मौका मिलेगा। रंगनाथन ने विक्की लालवानी के साथ इंटरव्यू में कहा, ‘गौतम गंभीर ने जब मेरे बेटे से बात की तो उन्होंने उसे भरोसा दिलाया कि देखो, तुम सही काम कर रहे हो, तुम्हें अपनी बारी जरूर मिलेगी, तुम्हें लंबे समय तक खेलने का मौका मिलेगा। मैं वो नहीं हूं जो तुम्हें एक-दो मैच के बाद बाहर कर दूं। मैं तुम्हें लंबा मौका दूंगा। मेरे बेटे ने मुझे यही बताया। पूरी कोचिंग टीम ने उसे भरोसा दिलाया कि उसे उसका हक मिलेगा, उसे लंबे समय तक खेलने का मौका मिलेगा। मैं बस इतना ही कह सकता हूं। मेरा बेटा 4 साल से इंतजार कर रहा है, उसने 23 साल कड़ी मेहनत की है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *