Google Analytics Meta Pixel
मनोरंजन

प्रभास की ‘द राजा साहब’ की होगी मेगा रिलीज, रनटाइम बना चर्चा का विषय

मुंबई : साउथ सुपरस्टार प्रभास की मच अवेटेड फिल्म ‘द राजा साहब’ की रिलीज डेट और रन टाइम को लेकर अपडेट सामने आया है। पिछले काफी समय से फिल्म के रन टाइम को लेकर तरह तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। अब फिल्म के निर्माता टीजी विश्व प्रसाद ने इस पर बात की है और इस बारे में फैंस को कन्फर्म तरीके से जानकारी भी दी है।

फिल्म की लंबाई पर प्रोड्यूसर ने किया खुलासा

टीजी विश्व प्रसाद ने ‘ग्रेट आंध्र’ से बातचीत करते हुए हाल ही में खुलासा किया कि फिल्म का पहला कट 4 घंटे 30 मिनट लंबा है। जी हां, प्रभास की फिल्म की लंबाई 4 घंटे 30 मिनट तय की गई है। हालांकि ये फाइनल नहीं है, इसमें अभी कुछ बदलाव भी होंगे लेकिन इस बात को जानने के बाद फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ गई है क्योंकि इतनी लंबी फिल्में अब कम ही देखने को मिलती हैं। u

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *