अजमेर दरगाह में गुरुवार को पंजाब से आए 50 जायरीनों ने चादर चढ़ा कर अमिताभ बच्चन की सेहत के लिए दुआ मांगी
अजमेर दरगाह में गुरुवार को पंजाब से आए 50 जायरीनों ने चादर चढ़ा कर अमिताभ बच्चन की सेहत के लिए दुआ मांगी, साथ ही देश में अमन-चैन और शांति के लिए भी अरदास की। जायरीनों ने बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन की अच्छी सेहत और लंबी उम्र के लिए विशेष दुआ की।
इस दौरान जायरीनों ने ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की मजार पर मखमली चादर और अकीदत के फूल पेश कर जियारत की।
