Google Analytics Meta Pixel
मनोरंजन

उदयपुर फाइल्स’ को मिला ग्रीन सिग्नल, जानें कब देखने को मिलेगी

मुंबई : फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ को लेकर चल रहे लंबे विवाद के बाद अब फाइनली फिल्म की रिलीज को हरी झंडी मिल गई है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म पर लगाई गई आपत्तियों को खारिज करते हुए इसकी रिलीज पर से रोक हटा दी है। लंबे समय से जिस फिल्म की रिलीज को लेकर बहस चल रही थी, वो अब 8 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

सेंसर बोर्ड तक पहुंचा मामला

इस फिल्म को लेकर शुरू से ही विवाद बना रहा। पहले इसे 11 जुलाई को रिलीज किया जाना था, लेकिन कुछ धार्मिक संगठनों और एक आरोपी ने इसके खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी। याचिकाकर्ताओं का आरोप था कि फिल्म धार्मिक समुदाय विशेष को बदनाम करती है और इससे कन्हैयालाल हत्याकांड के आरोपियों के न्यायपूर्ण मुकदमे पर असर पड़ सकता है।

दिल्ली हाईकोर्ट ने मामले को गंभीर मानते हुए केंद्र सरकार को निर्देश दिया था कि वो फिल्म की समीक्षा दोबारा करे और सिनेमैटोग्राफ एक्ट की धारा 6 के तहत अपने अधिकारों का प्रयोग करे। इसके बाद केंद्र सरकार ने एक कमेटी गठित की जिसने फिल्म को लेकर 55 कट लगाने का सुझाव दिया। निर्माता इन बदलावों पर राजी हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *