खेल

कॉपी बचे नहीं असली, पाकिस्तान की हालत फिर से हुई पतली

नई दिल्ली : पाकिस्तान की मेंस टीम से क्रिकेट खेलते हैं बाबर आजम. और, वहां की महिला क्रिकेट टीम में है बाबर आजम की हमशक्ल. जी नहीं, ऐसा हम नहीं बल्कि पाकिस्तानी फैंस कहते हैं, जिन्हें अपने देश की वीमेन्स क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज गुल फिरोजा में बाबर आजम का अक्स दिखता है. उनका मानना है कि गुल फिरोजा का लुक्स, उनके बैटिंग का स्टाइल सब बाबर जैसा है. मगर बाबर आजम जैसी होने या दिखने वाली ये बल्लेबाज दुनिया की 9वें नंबर की T20 टीम आयरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान की हार को नहीं टाल पाई.

20 ओवर भी नहीं खेली आयरलैंड की टीम

पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम इन दिनों आयरलैंड के दौरे पर है. ये दौरा T20 सीरीज के लिए है. 3 T20 की सीरीज का पहला मैच 6 अगस्त को खेला गया, जिसमें आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी की, जिनकी इनिंग को पाकिस्तानी गेंदबाजों ने 19.4 ओवर में ही समेट दिया. आयरलैंड ने 142 रन बनाए. आयरलैंड की ओर से ओरला प्रेंडरगास्ट ने 29 रन बनाए. जबकि ओपनर और विकेटकीपर बल्लेबाज एमी हंटर 37 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं. पाकिस्तान की ओर से फातिमा सना सबसे सफल गेंदबाज रहीं, जिन्होंने 4 ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट लिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *