Google Analytics Meta Pixel
Wednesday, August 26, 2026
Latest:
खेल

एशिया कप टीम चयन: टॉप ऑर्डर के लिए तीन धुरंधरों में मुकाबला

नई दिल्ली : भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा पूरा हो गया है और खिलाड़ी स्वदेश लौट रहे हैं। शुभमन गिल की अगुआई में भारत ने इस दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय टीम के सामने अब अगली चुनौती एशिया कप की होगी जहां वह खिताब के बचाव के लिए उतरेगी। एशिया कप की शुरुआत नौ सितंबर से होनी है और इस बार यह टूर्नामेंट टी20 प्रारूप में खेला जाएगा।

चयनकर्ताओं के सामने एशिया कप के लिए टीम चुनने की चुनौती होगी। भारतीय टी20 टीम ने पिछले कुछ समय में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। माना जा रहा है कि अगस्त के तीसरे सप्ताह तक एशिया कप के लिए टीम घोषित हो जाएगी। इसके लिए यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और साई सुदर्शन टीम में जगह बनाने के दावेदारों में शामिल हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के हवाले से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने सभी विकल्प खुले रखे हैं।

आईपीएल 2025 में खूब चला था गिल-यशस्वी और सुदर्शन का बल्ला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *