ओवल का मैदान, पांचवें टेस्ट के आखिरी दिन 27 हजार दर्शकों की क्षमता वाला स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था
ओवल का मैदान, पांचवें टेस्ट के आखिरी दिन 27 हजार दर्शकों की क्षमता वाला स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था। इंग्लैंड को जीत के लिए केवल 35 रन बनाने थे, जबकि भारत जीत से 4 विकेट दूर था।
दिन का पहला ओवर करने पहुंचे प्रसिद्ध कृष्णा की पहली दो गेंदों पर चौके लगे। अब इंग्लैंड जीत से महज 27 रन दूर था, लेकिन अगले दो ओवर में सिराज ने जैमी स्मिथ और जेमी ओवर्टन का विकेट लेकर इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेल दिया।
इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने जोश टंग को बोल्ड कर दिया। इस वजह से चोटिल क्रिस वोक्स एक हाथ से बल्लेबाजी करने पहुंचे। इंग्लैंड की पारी फिर संभलती दिखाई दी, जब एटकिंसन ने सिराज की बॉल पर छक्का मार दिया, लेकिन सिराज ने अगले ओवर में उन्हें बोल्ड करके मैच भारत के नाम कर दिया।
