भारत ने ओवल टेस्ट 6 रन से जीत लिया है। इसी के साथ इंग्लैंड में 5 मैचों की सीरीज में 2-2 की बराबरी हासिल की
भारत ने ओवल टेस्ट 6 रन से जीत लिया है। इसी के साथ इंग्लैंड में 5 मैचों की सीरीज में 2-2 की बराबरी हासिल की। सोमवार को मिली इस जीत के हीरो मोहम्मद सिराज ने मैच के बाद कहा- ‘आज सुबह जब मैं सोकर उठा तो मुझे भरोसा था कि जीत दिला सकता हूं।’
सिराज ने कहा-‘मैंने गूगल से एक फोटो डाउनलोड किया और उसे अपने वॉलपेपर पर लगाया कि मैं कर सकता हूं।’ 31 साल के तेज गेंदबाज सिराज कप्तान शुभमन गिल के साथ पोस्ट मैच
