वाणी कपूर की थ्रिलर जर्नी: ‘मंडला मर्डर्स’ के लिए तोड़ा अपना कंफर्ट जोन
मुंबई : वाणी कपूर ने साल 2013 में फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ से इंडस्ट्री में डेब्यू किया। तब से उन्होंने कई ग्लैमरस रोल किए हैं। अब इस साल उन्होंने ओटीटी डेब्यू किया है और पहली सीरीज से ही वे छा गई हैं। सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर यशराज फिल्म्स की वेब सीरीज ‘मंडला मर्डर्स’ में वाणी के काम की काफी तारीफें हो रही हैं, जो बीते हफ्ते नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। अभिनेत्री ने बताया कि यह रोल करते हुए वे अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलीं, जो आसान नहीं था।
