सिनेमा में जातिवाद: ‘धड़क 2’ से पहले भी इन फिल्मों ने झकझोरा समाज
मुंबई : भारत में जाति व्यवस्था एक जटिल और संवेदनशील विषय रहा है, जिसे सिनेमा के जरिए बार-बार दर्शाया गया है। हाल ही में रिलीज हुई ‘धड़क 2’ ने इस बहस को एक बार फिर जिंदा कर दिया है। लेकिन इसके अलावा भी कई फिल्में हैं जिन्होंने इस मुद्दे को बड़ी गंभीरता और संवेदनशीलता से पर्दे पर उतारा है। आइए एक नजर डालते हैं उन फिल्मों पर जिन्होंने समाज में गहरी छाप छोड़ी।
