मनोरंजन

कावेरी दास ने बताया क्यों “तेहरान” की कहानी देश की ताकत है, स्वतंत्रता दिवस पर होगा रिलीज

मुंबई : जॉन अब्राहम की फिल्म ‘तेहरान’ स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ओटीटी पर रिलीज होगी। ये सिर्फ एक थ्रिलर नहीं, बल्कि इस फिल्म में देशभक्ति और जासूसी के साथ कुछ मुश्किल सवाल भी जुड़े हैं। फिल्म में जॉन अब्राहम मुख्य के साथ मानुषी छिल्लर, मधुरिमा तुली और अभिजीत लाहिरी जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।

अमर उजाला से बातचीत में ओटीटी प्लेटफाॅर्म की हिंदी कंटेंट हेड कावेरी दास ने कहा कि आज की ऑडियंस अब सच्ची और सोचने पर मजबूर करने वाली कहानियां देखना चाहती है। बातचीत में उन्होंने यह भी बताया कि हिंदी दर्शकों की पसंद कैसे बदल रही है, प्लेटफॉर्म की प्लानिंग क्या है और अच्छी कहानी क्यों सबसे जरूरी होती है।

‘हम ऐसी कहानियां दिखाना चाहते हैं जो सिर्फ टाइमपास न हों..’

कावेरी कहती हैं, ‘हम ऐसी कहानियां दिखाना चाहते हैं जो सिर्फ टाइमपास न हों, बल्कि सोचने का मौका दें और हमारे समय की सच्चाई को छुएं। ‘तेहरान’ एक हाई-स्टेक्स जियो-पॉलिटिकल थ्रिलर है, जो छाया में रहकर काम करने वाले उन लोगों की कहानी है जो देश के लिए खुद को कुर्बान करते हैं।’

कावेरी मानती हैं कि इस फिल्म में एक ऐसा किरदार है जो एक कठिन सवाल उठाता है। क्या वह देश की सेवा कर रहा है या उसे धोखा दे रहा है? उन्होंने कहा, ‘हमने जब ‘तेहरान’ को चुना, तो उसमें सिर्फ एक कहानी नहीं देखी, बल्कि एक ऐसा विचार पाया जो आज के वक्त से बहुत जुड़ा हुआ है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *