Google Analytics Meta Pixel
मनोरंजन

मुंबई की एक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी किया

मुंबई की एक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा दायर की गई क्लोजर रिपोर्ट के सिलसिले में भेजा गया है। रिपोर्ट एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले से जुड़ी है। CBI ने यह रिपोर्ट मार्च 2025 में पेश की थी।

इंडिया टुडे के मुताबिक, मजिस्ट्रेट आर.डी. चव्हाण ने सुनवाई के दौरान निर्देश दिया, “मूल शिकायतकर्ता / पीड़ित / प्रभावित व्यक्ति को नोटिस जारी करें।” उन्होंने आगे की कार्यवाही नोटिस की तामील होने तक के लिए टाल दी। रिया को 12 अगस्त तक जवाब देने के लिए कहा गया है।

यह नोटिस कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसमें शिकायतकर्ता को जांच एजेंसी की रिपोर्ट पर आपत्ति जताने का मौका दिया जाता है।

रिया ने 2020 में सुशांत बहनों पर केस किया था

रिया चक्रवर्ती ने इस केस में 2020 में सुशांत की बहनों प्रियंका सिंह और मीतू सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें डॉ. तरुण नाथू राम का नाम भी शामिल था।

रिया ने आरोप लगाया था कि इन लोगों ने बिना उचित डॉक्टर की निगरानी के सुशांत के लिए प्रिस्क्रिप्शन दवाइयां मंगवाईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *