मनोरंजन

दक्षिण कोरिया के फेमस एक्टर किम वू-बिन और एक्ट्रेस शिन मिन-आ ने शादी कर ली

दक्षिण कोरिया के फेमस एक्टर किम वू-बिन और एक्ट्रेस शिन मिन-आ ने शादी कर ली है। दोनों ने 10 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 20 दिसंबर को सियोल में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की। इस शादी में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए।

दोनों कलाकारों की शादी की जानकारी साउथ कोरियन सेलिब्रिटी मैनेजमेंट एजेंसी AM एंटरटेनमेंट ने शनिवार को सोशल मीडिया के जरिए दी। एजेंसी ने इंस्टाग्राम पर कपल की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की।

पोस्ट में लिखा गया कि आज एक्ट्रेस शिन मिन-आ और एक्टर किम वू-बिन आधिकारिक रूप से शादी के बंधन में बंध गए हैं। एजेंसी ने लोगों से मिले प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद भी कहा। यह भी बताया गया कि दोनों कलाकार आगे भी दर्शकों को अपने काम से खुश करने की कोशिश करते रहेंगे और स्क्रीन पर अपना बेस्ट परफॉर्मेंस देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *