पंत तू झुका नहीं!’ मैदान पर वापसी देख फैंस हुए भावुक, बोले- तुम असली योद्धा हो
नई दिल्ली : भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान ऋषभ पंत लंगड़ाते हुए जब गुरुवार को मैदान पर बल्लेबाजी के लिए पहुंचे तो उन्होंने साबित कर दिया कि देश से बढ़कर उनके लिए कुछ नहीं है। वह ‘मून बूट’ पहनकर मैदान पर पहुंचे और बल्लेबाजी करते नजर आए। भारत के लिए पहली पारी में पंत ने 54 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।
