चोट के बावजूद पंत ने लगाया छक्का और बनाया इतिहास — 93 साल पुराने रिकॉर्ड को सहवाग को पीछे छोड़

नई दिल्ली : भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में खेले जा रहे टेस्ट में ऋषभ पंत ने अपने जज्बे से सभी का दिल जीत लिया। पैर की अंगुली टूटने के बावजूद वह बल्लेबाजी के लिए उतरे और 75 गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 54 रन की पारी खेली। जब वह 37 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तब क्रिस वोक्स की गेंद उनके पैर पर लगी थी। तब उनके शरीर के उस हिस्से से खून निकलता देखा गया था। साथ ही वह काफी दर्द में दिखे थे। इसके बाद उन्हें स्कैन के लिए मैदान से बाहर ले जाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *