ट्रम्प ने कहा- मैं सबसे ज्यादा पर्यावरण प्रेमी राष्ट्रपति
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने खुद को नंबर-1 पर्यावरण प्रेमी राष्ट्रपति बताया है। ट्रम्प मंगलवार को फ्लोरिडा के जूपिटर इनलेट लाइट हाउस पहुंचे। समुद्री तट पर ऑयल-गैस ड्रिलिंग प्रतिबंध 10 साल बढ़ा दिया। फ्लोरिडा में लोग समुद्र में ड्रिलिंग का विरोध कर रहे थे। उनका मानना है कि इससे टूरिज्म सेक्टर और पुराने बीच (समुद्री तट) को नुकसान होगा।
रिकॉर्ड क्या कहते हैं
पर्यावरण को लेकर ट्रम्प का रिकॉर्ड उनके दावों से उलट हैं। वह जलवायु परिवर्तन को अफवाह बताते रहे हैं। उन्होंने पेरिस एग्रीमेंट से अमेरिका को बाहर निकालने का वादा किया है। प्रदूषण पर लगे प्रतिबंधों को कमजोर किया और राष्ट्रीय सुरक्षा के खतरों की लिस्ट से जलवायु परिवर्तन जैसे विषय को बाहर ही कर दिया।
पर्यावरण संगठन सिएरा क्लब के पॉलिटिकल डायरेक्टर एरियन हायेस ने कहा- ट्रम्प पर्यावरण के लिहाज से सबसे खराब राष्ट्रपति हैं। उन्होंने कारोबारियों को हमारा साफ पानी बेच दिया। पर्यावरण से जुड़े कामों के लिए फंड जारी नहीं किया।