विदेश

मिशेल बार्नियर की सरकार विश्वास मत में असफल, फ्रांस में राजनीतिक संकट

पेरिस। फ्रांसीसी सांसदों ने बुधवार को प्रधानमंत्री मिशेल बार्नियर और उनके मंत्रिमंडल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित किया। फ्रांसीसी प्रधानमंत्री मिशेल बार्नियर की सरकार फ्रांसीसी नेशनल असेंबली में विश्वास मत में हार गई है जिससे राजनीतिक संकट गहरा गया है और आने वाले वर्ष के लिए देश के बजट के बारे में चिंताएं बढ़ गई हैं। 60 से अधिक वर्षों में किसी फ्रांसीसी सरकार को इस तरह गिराया जा रहा है।

अल जजीरा ने बुधवार को बताया कि फ्रांसीसी संसद के 577 सीटों वाले निचले सदन के 331 सदस्यों ने बार्नियर की मध्यमार्गी अल्पसंख्यक सरकार को हटाने के लिए मतदान किया। बार्नियर के जल्द ही इस्तीफा देने की उम्मीद है। यह 60 से अधिक वर्षों में फ्रांस में पहला सफल अविश्वास मत था और इसने बार्नियर की तीन महीने पुरानी सरकार को फ्रांस के पांचवें गणराज्य के इतिहास में सबसे कम कार्यकाल वाली सरकार बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *