परमाणु बलों के साथ अभ्यास करने जा रहा रूस

वॉशिंगटन : रूस ने औपचारिक रूप से अमेरिका को बताया है कि वह अपने परमाणु बलों के साथ अभ्यास शुरू करने वाला है। अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। रूस का परमाणु अभ्यास ऐसे समय पर होने जा रहा है जब यूक्रेन युद्ध में तनाव अचानक बढ़ गया है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर विनाशकारी डर्टी बम के इस्तेमाल की योजना बनाने का आरोप लगा रहे हैं। जवाब में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने चेतावनी दी है कि अगर मॉस्को परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करता है तो यह उसकी बहुत बड़ी गलती होगी। यूक्रेन में व्लादिमीर पुतिन की सेनाओं को एक के बाद एक झटके मिल रहे हैं। ऐसे में यह आशंका जताई जा रही है कि पुतिन जंग का रुख बदलने के लिए परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

यूक्रेन रूस पर आरोप लगाने के लिए फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन के रूप में अपनी धरती पर ‘डर्टी बम’ के इस्तेमाल की तैयारी कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *