Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
छत्तीसगढ़

प्रदेश के पहले फीवर क्लीनिक की रायपुर में शुरुआत हुई

छत्तीसगढ़ के रायपुर में कोरोना संक्रमण के मरीजों के बढ़ने की रफ्तार और तेज हो गई है। ऐसे में अब कोविड के शुरुआती लक्षण मिलने पर ही लोगों का उपचार शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए प्रदेश में पहली बार रायपुर में बुधवार को दो फीवर क्लीनिक की शुरुआत की गई है। पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के दो वार्डों में शुरू हुए इन क्लीनिकों का संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने शुभारंभ किया।

इस दौरान विधायक उपाध्याय ने कहा- शहर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के दो वार्डों में इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में इसकी शुरुआत की गई है। सर्दी-खांसी, बुखार जैसी स्थिति में दवाई भी देनी है तो पहले ऑक्सीमीटर के माध्यम से उस मरीज के ऑक्सीजन लेवल और अन्य जानकारी ली जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा है कि हर व्यक्ति की मदद की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *