Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
छत्तीसगढ़फीचर्ड

महादेव सट्टा ऐप में बड़ा खुलासा, 200 बैंक खातों से हो रहा था पैसों का लेन-देन

ईओडब्ल्यू ने बर्खास्त आरक्षक अर्जुन यादव के बैंक अकाउंट से 3 करोड़ रुपए और एक महंगी एसयूबी को सीज कर दिया है। जांच एजेंसी ने प्रेस रिलिज जारी कर बताया है कि पूछताछ और मोबाइल की जांच के दौरान 200 बैंक खातों का संचालन करने की जानकारी मिली है। वहीं इन खातों से हुए ट्रांजेक्शन की जानकारी जुटाई जा रही है। मोबाइल में कोलकाता से लेकर श्रीलंका तक महादेव बुक ऐप का 20 पैनल चलाने के इनपुट मिले हैं।

इसकी जांच करने के लिए टीम को कोलकाता भेजा गया है। साथ ही श्रीलंका में चल रहे सट्टे के खेल का ब्योरा केंद्रीय गृह विभाग को भेजा गया है। वहीं अर्जुन और उसके परिजनों के नाम चल-अचल संपत्तियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। महादेव बुक खिलवाने वालों से दुर्ग जिला पुलिस बल के आरक्षक अर्जुन यादव और उसके आरक्षक भाई भीम सिंह को प्रोटेक्शन मनी वसूलने के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया है। इस प्रकरण की जांच के दौरान इनपुट मिलने पर ईओडब्ल्यू ने 9 मई को मध्यप्रदेश के पचमढ़ी से अर्जुन को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *