चक्रवात ‘फेंगल’ का प्रभाव, भारी बारिश और लैंड स्लाइड की संभावना, प्रशासन ने स्कूल-कॉलेज किए बंद

बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवात फेंगल शनिवार दोपहर को पुडुचेरी के पास दस्तक दे सकता है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 90 किलोमीटर प्रतिघंटा हो सकती है। यह जानकारी भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार को दी।

कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना
विभाग ने बताया कि इस चक्रवात के चलते उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और सुदूर क्षेत्रों के कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है।
फेंगल के तट पर पहुंचने से पूर्व तमिलनाडु सरकार ने लोगों से अपील की है कि वो शनिवार को घरों के अंदर ही रहें और इस दिन शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। जबकि आइटी कंपनियों से कहा गया है कि वे कर्मचारियों से वर्क फ्राम होम करवाएं।

चक्रवात फेंगल आज तटीय क्षेत्र पुडुचेरी से टकराएगा
पूर्वी तटीय मार्ग और पुराने महाबलीपुरम मार्ग पर शनिवार दोपहर को सार्वजनिक परिवहन को निरस्त कर दिया गया है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री केकेएसएसआर रामचंद्रन ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तैयारियों और राहत उपायों की समीक्षा बैठक कर स्थिति का जायजा लिया।

चक्रवात फेंगल के प्रभाव से कई तटीय क्षेत्रों में उच्च ज्वार और बारिश के साथ मौसम में बदलाव देखा गया भारतीय मौसम विभाग(IMD) के अनुसार चक्रवात फेंगल आज को तटीय क्षेत्र पुडुचेरी से टकराएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *