दिल्ली में वायु गुणवत्ता गंभीर स्तर पर, अगले 72 घंटे हालात और बिगड़ने के आसार…लोगों को सांस लेने में हो रही परेशानी
Delhi AQI Today: दिल्लीवासियों को ‘जहरीली हवा’ से राहत मिलते नहीं दिखाई दे रही है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सोमवार सुबह से ही दिल्ली की हवा गुणवत्ता काफी गंभीर स्थिति में है. अभी तीन दिनों तक हवा की क्वालिटी में कोई सुधार की संभावना भी नहीं दिख रही है. सुबह 7 बजे औसत एक्यूआई करीब 400 दर्ज किया गया.
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली से सटे हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भी एक्यूआई गंभीर स्तर पर पहुंच गया है. अभी तीन दिनों तक दिल्ली की हवा खराब लेवल पर ही रहने की संभावना है. रविवार को बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए रह वासियों ने प्रदर्शन भी किया.
‘क्लाउड सीडिंग’ भी फेल
