Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
फीचर्डविदेश

हिजबुल्लाह आतंकियों पर इजरायल का जबरदस्त हमला, 2 की मौत, कई घायल

गाज़ा में हमास को जड़ से खत्म कर रहे इजरायल ने ईरान-लेबनान में हिजबुल्लाह को खत्म करने कसम खाई है। बीते 10 दिनों से लेबनान में इजरायल, हिजबुल्लाह आतंकियों के ठिकानों पर भीषण हमले कर उन्हें ध्वस्त कर रहा है और आतंकियों को मौत के घाट उतार रहा है। इसी क्रम में बीते गुरुवार देर रात को इजरायल के सैनिकों ने दक्षिणी लेबनान (Lebanon) में भीषण हवाई हमले किए जिसमें हिजबुल्लाह आतंकियों के कई ठिकानों को टारगेट किया गया। इस हमले में अब तक 2 लोगों की मौत दर्ज की गई है। 

लेबनान के सैन्य सूत्रों ने बताया कि गुरुवार को दक्षिणी लेबनान में इजरायली हवाई हमलों में दो हिजबुल्लाह सदस्य मारे गए और दो नागरिक घायल हो गए। सूत्रों ने नाम नहीं बताने की शर्त पर बताया कि हवाई हमलों में ऐता अल-शाब गांव के एक घर को निशाना बनाया गया, जिसमें दो हिजबुल्लाह सदस्य मारे गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *