अमित शाह से मिले चंपई सोरेन, बीजेपी में होंगे शामिल
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का रास्ता साफ हो गया है। वह 30 अगस्त को झारखंड की राजधानी रांची में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। झारखंड मुक्ति मोर्चा और सीएम हेमंत सोरेन से नाराजगी की खबरों के बीच चंपई सोरेन सोमवार को दिल्ली पहुंचे और देर रात उनकी मुलाकात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हुई। इसी मुलाकात में उनके भाजपा में शामिल होने का रास्ता भी साफ हो गया।