Google Analytics Meta Pixel
मनोरंजन

रोते हुए सुशांत का वीडियो शेयर कर इमोशनल हुई बहन श्वेता

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को तकरीबन 80 दिन से ज्यादा बीतने को हैं लेकिन इस दौरान ऐसा एक भी दिन नहीं रहा जब उनके परिवार और फैन्स ने उन्हें याद ना किया हो। उनका परिवार सोशल मीडिया के जरिए लगातार सुशांत को न्याय दिलाने की गुहार लगा रहा है।

खासकर उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति जोर-शोर से भाई को इंसाफ दिलाने के लिए आवाज उठा रही हैं। वह आए दिन सुशांत फोटो और वीडियो के रूप में सुशांत से जुड़ी यादें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

हाल ही में उन्होंने सुशांत का एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सुशांत रोते हुए नजर आते हैं। वीडियो के बैकग्राउंड म्यूजिक में सुशांत की ही हिट फिल्म एमएस धोनी का डायलॉग माही, पक्का ना, बहुत टाइम है ना हमारे पास इस्तेमाल किया गया है। इस डायलॉग में माही को भाई शब्द से रिप्लेस कर दिया गया है। साथ ही वीडियो में कैप्शन लिखा हुआ है- दीदी उन्होंने मुझे मार डाला, मुझे न्याय चाहिए।

वीडियो शेयर करते हुए श्वेता ने इमोशनल कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा, मैंने अपना भाई खो दिया और मेरा दिल हर दिन रोता है। सच सामने आने में और कितना समय लगेगा। कब हम क्लोजर पाने में कामयाब होंगे?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *