Google Analytics Meta Pixel
Uncategorised

बेजान बालों में लगाएं केले और बादाम के तेल से बना हेयर मास्क

स्वस्थ और मज़बूत बाल ख़ूबसूरती को और बढ़ा देते हैं। यदि आपके बाल रूखे और बेजान नज़र आते हैं, तो केले का इस्तेमाल करके उन्हें नई चमक दे सकते हैं।

बदलते मौसम का बालों पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। इसी कारण इन दिनों बालों का झड़ना, रूखा होना और चमक खो देना आम समस्याएं हैं। इन्हें दूर करने के लिए घरेलू उपचार आज़माकर देखें। ये उपाय केमिकल फ्री होने के साथ ही बालों को पोषण देने में कारगर हैं।

मसलन, बालों के लिए केला भी बहुत लाभदायक है। यह जड़ों को मॉइश्चराइज़ और गहराई से कंडीशन करता है तथा बालों में प्राकृतिक चमक लाता है। केला दोमुंहे बालों से छुटकारा भी दिलाता है। यह बालों को टूटने से रोकता है और उन्हें मुलायम बनाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *