सीपीएम नेता सीताराम येचुरी एम्स में एडमिट, आईसीयू में चल रहा इलाज
नई दिल्ली: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। उन्हें पहले इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया और फिर ICU में शिफ्ट कर दिया गया। फिलहाल वो डॉक्टरों की निगरानी में हैं। जानकारी के अनुसार, सीताराम येचुरी को तेज बुखार की शिकायत के बाद सोमवार को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया।
निमोनिया के बाद भर्ती कराया गया
अस्पताल सूत्रों के अनुसार, येचुरी को शाम को अस्पताल के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया। हालांकि, अस्पताल ने उनकी बीमारी की वास्तविक प्रकृति के बारे में नहीं बताया। सीपीआईएम के एक सूत्र ने बताया कि वह जांच के लिए गए थे और निमोनिया के कारण उन्हें भर्ती कराया गया।
