पुलिस ने विधायक देवेंद्र यादव पर इन डेढ़ दर्जन धाराओं में दर्ज किया अपराध
बलौदाबाजार आगजनी और तोड़फोड़ केस में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। शनिवार देवेंद्र यादव को भिलाई स्थित उनके आवास से पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया और विधायक देवेंद्र यादव को लेकर पुलिस ने बलौदाबाजार के सीजीएम कोर्ट में पेश किया।
बता दें कि इस बार विधायक पेश हुए और घंटों चली पूछताछ में बताते हैं कि पुलिस अफसरों ने विधायक से 100 से भी ज्यादा सवाल पूछे थे। ये सारे सवाल इन्हीं बिंदुओं के ईर्द-गिर्द थे कि देवेंद्र यादव इस आयोजन में शामिल ही क्यों हुए थे। दरअसल बलौदाबाजार में जिस प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़की, वह सतनामी समाज का कार्यक्रम था। कोई राजनीतिक आयोजन नहीं था।
देवेंद्र यादव पूछताछ के लिए 4-4 समन के बाद भी बलौदाबाजार कोतवाली नहीं गए थे। देवन्द्र यादव पर भीड़ को उकसाने का मामला दर्ज किया गया था। बता दें कि विधायक की गिरफ्तारी के बाद बलौदाबाजार अग्निकांड एक बार फिर प्रदेश की सुर्खियों में आ गया है।
