Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डविदेश

इटली के तट पर तूफान में डूबा लग्जरी जहाज, ब्रिटिश टेक टायकून लापता

रोम: इटली में सिसिली द्वीप के तट के पास सोमवार तड़के तूफान के बीच एक लग्जरी जहाज डूब गया। हादसे में ब्रिटेन के प्रौद्योगिकी कारोबारी माइक लिंच, उनके वकील और चार अन्य लोग लापता हैं। इटली के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लिंच की पत्नी और 14 अन्य लोगों को बचा लिया गया। सिसिली की नागरिक सुरक्षा एजेंसी से जुड़े साल्वो कोकिना ने बताया कि लिंच उन छह लोगों में शामिल हैं, जिनका अभी तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि पोर्टिसेलो के पास आए तूफान के बीच लिंच का जहाज डूब गया। लिंच इसी साल जून में अमेरिका में धोखाधड़ी के एक बड़े मुकदमे में बरी किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *