एमपी में दो घंटे में 15 फीसदी मतदान, 6 सीटों पर हो रहा है चुनाव
लोकतंत्र के महापर्व में मध्यप्रदेश की 6 लोकसभा सीटों पर मतदाता सुबह 7 बजे शुरू हो गया था। लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में प्रदेश की 6 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इस बार मतदाताओं को जोश काफी देखा जा रहा है, कई मतदान केंद्र पर वोटिंग शुरू होने से पहले ही मतदाता कतारों में खड़े हो गए थे। प्रदेश की सबसे हॉट सीट छिंदवाड़ा, मंडला, बालाघाट, शहडोल, सीधी और जबलपुर में मतदान शाम तक चलेगा।
बालाघाट-सिवनी सांसदीय सीट के आठों विधानसभा क्षेत्र में अभी तक करीब 17% मतदान हो चुका है। नक्सल प्रभावित बैहर विधानसभा क्षेत्र में 21%, परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में करीब 16%, लांजी में 20% मतदाताओं ने वोट डाले। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी काफी उत्साह नजर आ रहा है। बालाघाट के ग्रामीण क्षेत्र की अपेक्षा बालाघाट विधानसभा क्षेत्र में करीब 14% मतदान हो पाया है। इसी तरह वारासिवनी विधानसभा क्षेत्र में करीब 17% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है। कटंगी विधानसभा क्षेत्र में 16% मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस पर ऊपर अपनी सहभागिता सुनिश्चित की है।
