देशफीचर्ड

महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी तैयार

नई दिल्ली : संसद का मॉनसून सत्र खत्म होने के बाद बीजेपी अब आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुट गई है। इस साल के अंत में हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभाओं के चुनाव होने हैं। बीजेपी अभी महाराष्ट्र में गठबंधन की सरकार में है। वही, हरियाणा में अकेले ही राज कर रही है। झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा-कांग्रेस गठबंधन की सरकार है। पार्टी ने इन राज्यों के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। पार्टी की चुनाव की तैयारियों पर एक शुरुआती बैठक भी हो चुकी है।

बीजेपी इस महीने के आखिर में तीनों राज्यों के लिए विधानसभा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने की योजना बना रही है। महाराष्ट्र के लिए 30-35, हरियाणा के लिए करीब 20 और झारखंड के लिए 25 उम्मीदवारों की घोषणा करने पर काम चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *