Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
छत्तीसगढ़फीचर्ड

कांग्रेस को बड़ा झटका! इन तीन पार्षदों ने दिया इस्तीफा

 नगर निगम, भिलाई में तख्ता पलटने की तैयारी चल रही है। कांग्रेस के बहुमत वाले इस निगम में तोड़फोड़ शुरू कर दी गई है। विपक्ष इस मामले में लगातार कांग्रेस पार्षदों के संपर्क में है। नाराज पार्षदों को धीरे-धीरे विपक्ष अपने खेमे में लेने की कोशिश कर रहा है। इसके पहले भी कांग्रेस से जोन अध्यक्ष जालंधर भाजपा में जा चुके हैं।

भिलाई के 3 पार्षदों ने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष, भिलाई मुकेश चंद्राकर को इस्तीफा सौंप दिया है। सूत्रों से यह खबर मिल रही है। वहीं दूसरी ओर कुछ और पार्षदों के भी इस्तीफा देने को लेकर अटकलें सामने आ रही है। इस मामले में संबंधित पार्षदों व जिलाध्यक्ष से संपर्क करने का प्रयास किया गया। उनका मोबाइल बंद आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *