Malaika Arora से ब्रेकअप के बीच इस एक्ट्रेस से जुड़ा अर्जुन कपूर का नाम
बॉलीवुड स्टार मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें हर जगह से आ रही हैं। सोशल मीडिया से लेकर अखबारों तक में ये कहा जा रहा है कि दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। मगर अभी तक मलाइका और अर्जुन में से किसी ने भी ब्रेकअप के बारे में बात नहीं की है।
दरअसल, सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर और अभिनेत्री कुशा कपिला ने एक इंटरव्यू दिया है। इसकी वजह से वो चर्चा में आ गई हैं। इस बार उनका नाम अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ जुड़ा है। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्हें अर्जुन के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देने में काफी हिचकिचाते हुए देखा गया।
इस इंटरव्यू में कुशा से अर्जुन कपूर के लिए हैशटैग बनाने के लिए कहा गया और काफी देर रुकने के बाद उन्होंने बस “कपूर” चुना। इसी बीच उनका पुराना वीडियो वायरल होने लगा। इसमें कुशा फ़राह ख़ान के शो ‘बैकबेंचर्स’ में अर्जुन के साथ दिखाई दीं थीं।