उप राष्ट्रपति उम्मीदवार जेडी विंस ने कमला हैरिस पर किया भदृा कमेंट
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के दौरान रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उप राष्ट्रपति के उम्मीदवार जेडी वेंस ने कमला हैरिस को “निःसंतान बिल्ली महिला” कह दिया है। इससे चुनाव प्रचार में खलबली मच गई है।
ध्यान रहे कि जेडी वेंस ने 2021 के एक साक्षात्कार के दौरान अन्य लोगों के बीच कमला हैरिस पर निशाना साधा था और कहा था कि बिना संतान वाले लोगों, विशेष रूप से “निःसंतान बिल्ली महिलाओं” की देश में कोई “प्रत्यक्ष हिस्सेदारी” नहीं है। जेडी वेंस की टिप्पणियों पर लिंगभेद के आरोप लगे हैं। जेडी डोनाल्ड ट्रंप के करीबी साथी हैं।
