Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़फीचर्ड

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में वन भूमि पट्टा वितरण, शिक्षक भर्ती पर हंगामा, सीएम साय का बड़ा ऐलान

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र सावन के पहले सोमवार के साथ शुरू हो रहा है। यह आगामी 26 जुलाई तक चलेगा। राज्य विधानसभा के इस सत्र में साय सरकार अनुपुरक बजट से लेकर विधेयक जैसे कई जरूरी कामों को पूरा करेगा। इस सत्र के लिए प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस और उसके दिग्गज कई मुद्दों पर बीजेपी को घेरने के लिए तैयारी कर चुके हैं। इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज ने साफ इशारा कर दिया है। जिसके बाद सियासी गलियारों में हलचलें तेज हो गई हैं। दोनों ओर से बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। इस बार विधानसभा का नजारा भी बदला होगा, बीजेपी के दिग्गज नेता बृज मोहन अग्रवाल सदन में नहीं दिखेंगे। इससे बैठक व्यवस्था में बदलाव देखा जाएगा।


सदन की कार्रवाई शुरू हो गई है। प्रश्नकाल में विधायक जनक ध्रुव ने गरियाबंद के मैनपुर ब्लॉक में फर्जी हस्ताक्षर से वन भूमि पट्टा वितरण का सवाल उठाया है। राजस्व मंत्री ने जारी पट्टा को विलोपित करने की सदन में दी जानकारी है। मंत्री ने मामले में FIR की जरूरत नहीं होने की बात कही है। वहीं विधायक जानकराम ध्रुव ने मंत्री के जवाब को गलत बताया है। वहीं बलौदाबाजार में हुई हिंसा की घटना पर विपक्ष ने स्थगन प्रस्ताव लाया है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने स्थगन प्रस्ताव की सूचना दी है। शिक्षकों की कमी को लेकर मामला खूब उठा दोनों पक्षों की ओर से वार पलटवार हुआ। सीएम साय ने भर्ती का ऐलान कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *