Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डव्यापार

टाटा की TCS का मार्केट कैप 15 लाख करोड़ के पार

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का शेयर आज मार्केट खुलते ही चार परसेंट उछल गया। कंपनी ने सोमवार को कहा कि उसे ग्लोबल असिसटेंस एंड ट्रेवल इंश्योरेंस कंपनी Europ Assistance से बड़ी डील मिली है। हालांकि इस डील की रकम का खुलासा नहीं किया गया है। शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर चार फीसदी तेजी के साथ 4,135.9 रुपये के ऑल-टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप पहली बार 15 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। सुबह 11 बजे कंपनी का शेयर 2.54% तेजी के साथ 4073.80 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इस कीमत पर कंपनी का मार्केट कैप 14,89,508.34 करोड़ रुपये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *