हरदा ब्लास्ट में 12 लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल
हरदा जिले की एक पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार को सुबह भीषण आग लग गई। यहां पटाखों में आग लगने से कई किलोमीटर दूर तक धमाकों की आवाज से पूरा हरदा गूंज उठा। कई घरों में दरारें आ गई हैं। बम धमाकों से आसपास के कई किलोमीटर दूर तक भूकंप जैसे झटके महसूस किए गए हैं। जबकि फैक्ट्री के आसपास 100 मीटर के दायरे में जो भी था वो नष्ट हो गया है। कई किलोमीटर दूर से धुआं और आग की लपटें दिखाई दे रही थी। खबर लिखे जाने तक 12 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है, जबकि 100 से अधिक घायलों को आसपास के जिलों में शिफ्ट किया जा रहा है। मौत का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है, क्योंकि जब घटना हुई तो फैक्ट्री में 150 से अधिक कर्मचारी काम कर रहे थे।