Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़फीचर्ड

CBI ने रायपुर और भिलाई में दी दबिश, CGPSC घोटाले की जांच तेज

रायपुर। सीबीआई CBI ने 2020-22 परीक्षा के दौरान छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग Chhattisgarh Public Service Commission की ओर से डिप्टी कलेक्टरों, डीएसपी और अन्य वरिष्ठ पदों के चयन में पक्षपात के आरोपों के मामलों की जांच अपने हाथ में ली है. सीबीआई ने सीबीआई सीजीपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष और सचिव के आवासीय परिसरों में तलाशी ली है. इसके अलावा रायपुर और भिलाई में परीक्षा नियंत्रक के परिसरों पर भी तलाशी ले रही है. राज्य सरकार के अनुरोध पर सीबीआई ने मामला दर्ज किया है. छत्तीसगढ़ के मामलों की जांच के लिए पूर्व में तत्कालीन अध्यक्ष, तत्कालीन सचिव, तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक, सभी के खिलाफ पीएस ईओडब्ल्यू/एसीबी रायपुर में अपराध क्रमांक 05/2024 और पीएस अर्जुंदा जिला-बालोद में अपराध क्रमांक 28/2024 के तहत दर्ज किया गया था.

CGPSC Scam सीबीआई ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) और अन्य पर अपने बेटे, बेटी, रिश्तेदारों, उनके परिचितों आदि की भर्ती करके अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग करने के आरोप लगाया है, जो छत्तीसगढ़ राज्य सरकार में विभिन्न पदों के लिए कथित रूप से अयोग्य उम्मीदवार थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *