Google Analytics Meta Pixel
देशफीचर्ड

क्‍या है ‘नवमतदाता’ कैंपेन जिसे लोकसभा चुनाव से पहले शुरू करने वाली है बीजेपी?

नई दिल्‍ली: लोकसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) बड़ा कैंपेन शुरू करने वाली है। इसका नाम है- नवमतदाता अभ‍ियान। इसी महीने इसे लॉन्‍च कर दिया जाएगा। इसमें पार्टी ने देशभर में करीब 5,000 सार्वजनिक बैठकें करने की योजना बनाई है। इसे अमलीजामा पहनाने की जिम्‍मेदारी बीजेपी युवा मोर्चा पर होगी। यह बड़ा जनसंपर्क अभियान होगा। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के मुताबिक, 2024 के चुनावों के मद्देनजर बीजेपी युवा मोर्चा जल्द ही बड़े पैमाने पर ‘नवमतदाता’ आउटरीच कैंपेन शुरू करने के लिए तैयार है। जनवरी में ही इसकी शुरुआत की जाएगी। इसका मकसद नए वोटरों को पार्टी के साथ जोड़ना है। इस अभियान के तहत सत्तारूढ़ दल ने लगभग 5,000 बैठकें करने की योजना बनाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *