Google Analytics Meta Pixel
Friday, July 31, 2026
Latest:
फीचर्डविदेश

अल-अरौरी की मौत के बाद मोसाद चीफ डेविड बार्निया का बड़ा ऐलान

तेल अवीव: इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद के चीफ डेविड बार्निया ने कहा कि हमास के सभी प्रमुख कमांडरों को खत्म करने के लिए उनका देश प्रतिबद्ध है। बुधवार को बार्निया ने कहा कि 7 अक्टूबर को गाजा से आए हत्यारों और हमलों की योजना बनाने वालों से हिसाब बराबर करने के लिए इजरायल प्रतिबद्ध है। बार्निया का ये बयान लेबनान में हमास के डिप्टी लीडर सालेह अल अरौरी के मारे जाने के एक दिन बाद आया है। इजरायल ने सालेह पर हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। इस बीच विदेशी खुफिया सेवा के प्रमुख ने हमास नेताओं को ट्रैक करने और मारने की कसम खाई है।

बार्निया ने मोसाद के पूर्व निदेशक जवी जमीर के अंतिम संस्कार में बोलते हुए हमास को खत्म करने की बात कही। उन्होंने कहा, म्यूनिख नरसंहार के बाद की कार्रवाई की तरह हमास को खत्म करने में समय लगेगा लेकिन जहां भी वे होंगे, हम उनको ढूंढ़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *