Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
छत्तीसगढ़फीचर्ड

आखिर छत्तीसगढ़ को कब मिलेंगे नए मंत्री? मुख्यमंत्री साय ने दिया बड़ा बयान

प्रदेश में मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए बस थोड़ा इंतजार करें। माना जा रहा है कि विधानसभा सत्र से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा। इस बार विधानसभा का मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू होगा। प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रिमंडल का एक पद खाली रखा था।

वहीं मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को रायपुर सीट से लोकसभा चुनाव जीतकर दिल्ली जा चुके हैं। चुनाव जीतने के बाद बृजमोहन ने विधायकी और मंत्री दोनों पद से अपना इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद बृजमोहन के सभी विभाग फिलहाल मुख्यमंत्री के पास हैं। इसमें सांसदीय कार्यमंत्री का विभाग भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *