Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
फीचर्डव्यापार

डेकाथलॉन को पटखनी देने की तैयारी में रिलायंस रिटेल

नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी फ्रांस की दिग्गज रिटेलर डेकाथलॉन को पटखनी देने की तैयारी में हैं। उनकी कंपनी रिलायंस रिटेल एक स्पोर्ट्स फॉर्मेट लॉन्च करने की योजना बना रही है, जो सीधे फ्रांसीसी रिटेलर डेकाथलॉन के साथ प्रतिस्पर्धा करेगा। कोविड-19 महामारी के बाद स्पोर्ट्स के जुड़े प्रॉडक्ट्स में काफी उछाल आई है। सूत्रों के मुताबिक रिलायंस रिटेल नए ब्रांड के लिए बड़े शहरों में मॉल और हाई स्ट्रीट में 8,000-10,000 वर्ग फुट जगह पट्टे पर लेने के लिए बातचीत कर रही है। कंपनी ने अब तक इस ब्रांड के नाम का खुलासा नहीं किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *