भूख हड़ताल पर बैठीं आतिशी की तबीयत बिगड़ी, LNJP अस्पताल में कराया भर्ती

दिल्ली में चल रहे जल संकट को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठीं आप नेता आतिशी की तबीयत देर रात बिगड़ गई। उन्हें तड़के करीब 4 बजे एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, आतिशी का ब्लड शुगर लेवल आधी रात को 43 और सुबह 3 बजे गिरकर 36 पर पहुंच गया। इसके बाद डॉक्टरों ने तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की सलाह दी।

आतिशी हरियाणा से दिल्ली के हिस्से का पानी जारी करने की मांग पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। अनशन के चौथे दिन सोमवार को एलएनजेपी के डॉक्टरों ने आतिशी के स्वास्थ्य की जांच की थी। उनके स्वास्थ्य में गिरावट देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह भी दी थी। उस समय आतिशी ने कहा कि मेरी जान से ज्यादा दिल्ली की जनता को पानी दिलाना जरूरी है। जब तक दिल्ली के लोगों को उनके हक का पानी नहीं मिल जाता उनका अनशन जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *