रूस में मचा कोहराम, आतंकी हमले में अब तक 19 की मौत
3 महीनों के भीतर ही रूस में दूसरा भीषण आतंकी हमला हो गया है। दक्षिणी रूस के प्रांत दागिस्तान में हुए इस हमले में 9 लोगों की मौत हो गई थी जो अब बढ़कर 19 हो गई है। वहीं 25 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। गौर करने वाली बात ये है कि इस हमले में आतंकवादियों का टारगेट यहां के पूजाघर (ईसाई और यहूदियों के) थे। आतंकियों ने यहां अलग-अलग तीन जगहों पर पूजाघरों में घुसकर ताबड़तोड़ गोलीबारी की और प्रार्थना घरों को आग के हवाले कर दिया। हालांकि रूस के रक्षाबलों ने इन आतंकियों में से 4 को मार गिराया है। रूस की खुफिया एजेंसियां इस हमले के आरोपी आतंकियों का कनेक्शन निकालने की कोशिश में जुटी है कि आखिर ये हमला किया तो किया किसने?
