कंचनजंगा एक्सप्रेस हादसे पर भड़के राहुल- गांधी मोदी सरकार के मिसमैनेजमेंट के कारण हुआ रेल हादसा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल में हुए रेल हादसे के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि रेल दुर्घटना का कारण कुप्रबंधन और उपेक्षा है। उन्होंने रेल हादसे पर सवाल करने और केंद्र सरकार की जवाबदेही सुनिश्चित करने की भी बात कही। राहुल गांधी ने कहा कि विगत 10 वर्षों में रेल दुर्घटनाओं में हुई वृद्धि सीधा-सीधा मोदी सरकार के कुप्रबंधन और उपेक्षा का नतीजा है, जिसमें आए दिन यात्रियों के जान-माल का नुकसान होता है। आज की दुर्घटना इसी वास्तविकता का एक और उदाहरण है। एक जिम्मेदार विपक्ष के रूप में हम इस भयावह नजरअंदाजी पर सवाल उठाते रहेंगे और मोदी सरकार को इन दुर्घटनाओं पर जवाबदेह बनाकर रहेंगे। उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
